फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Broken locks of four houses in Sankhedi village

नैनीडांडा ब्लाक के सकनेड़ी गांव में चार घरों के टूटे ताले

Sat, 10 Aug 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Broken locks of four houses in Sankhedi village
सकनेड़ी गांव में चार घरों के टूटे ताले
विज्ञापन

चोरों ने सोने, चांदी के जेवर सहित नकदी पर किया हाथ साफ
क्षेत्र में चोरी की चौथी घटना से लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लाक के सीमांत गांवों में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग सहमे हुए हैं। अब तक की चार चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। गत रात सकनेड़ी में चोरों ने चार बंद घरों का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी और सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ग्रामीणों की ओर से पुलिस को चोरी की सूचना दे दी गई है।
ग्रामीण धनपाल सिंह ने बताया कि बीती रात गांव के लोग धान लगाने के लिए घरों को बंद करके बसुसेरा गए थे। सुबह जब वे अपने घर लौटे तो घरों के ताले टूटे देखकर वे भौचक्के रहे गए। घरों के अंदर शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई थीं और घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। लोगों ने बताया कि चोरों ने सकनेडी निवासी प्रेम सिंह रावत के घर में रखे चांदी की हंसुली, धगुली, जुमली देवी के घर से पांच हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, भोपाल सिंह नेगी के घर से दस हजार रुपये और एक सोने का गुलबंद, नरेंद्र सिंह नेगी के घर से पायजेब व एक जोड़ी विछुआ और सोने का एक लॉकेट चुरा लिया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख आलम सिंह नेगी ने बताया कि दूरभाष पर थाना धुमाकोट को सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि विगत दिनों से गांवों में चोरी की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रिखणीखाल ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलसारी में असामाजिक तत्वों ने विद्यालय का ताला तोड़कर वहां खाना बनाया, शराब पी और बचा हुआ राशन बिखेर दिया। बीईओ एसके रावत ने बताया कि विद्यालय में ताला टूटने की घटना हुई है, लेकिन किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed