{"_id":"6a086cb85bbfdb488c01718e","slug":"bjym-protests-against-the-insult-to-sanatan-culture-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123707-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सनातन संस्कृति के अपमान पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सनातन संस्कृति के अपमान पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन
Sat, 16 May 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 16 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्रा काझागम और उद्यानिधि स्टालिन की ओर से सनातन संस्कृति के विरुद्ध दिए गए अपमानजनक बयान के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शान्ता बमराड़ा के नेतृत्व में झंडाचौक पर पुतला फूंककर विरोध जताया गया।
कार्यकर्ताओं ने सनातन संस्कृति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सनातन हमारी आस्था, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा। शान्ता बमराड़ा ने कहा कि राजनीति के लिए सनातन का अपमान करने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना जानती है। प्रदर्शन में भाजयुमो जिला महामंत्री विजय सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, नयन मोंगिया, सहित कई युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
.
फोटो समाचार