{"_id":"6921bf3d1b993b2143053794","slug":"bjp-workers-and-garhwal-university-students-organized-a-unity-march-kotdwar-news-c-53-1-sri1002-118444-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भाजपा कार्यकर्ताओं व गढ़वाल विवि के छात्रों ने निकाला एकता मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भाजपा कार्यकर्ताओं व गढ़वाल विवि के छात्रों ने निकाला एकता मार्च
Sat, 22 Nov 2025 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में एकता मार्च में शामिल छात्र, शिक्षक, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व अन्य लोग---स
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा कार्यकर्ताओं व गढ़वाल विवि के छात्रों ने निकाला एकता मार्च
श्रीनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को गढ़वाल विवि के सहयोग से भाजपा श्रीनगर मंडल में भी वॉक फॉर यूनिटी (एकता मार्च) का आयोजन किया गया। यह मार्च एनआईटी मैदान से गोला पार्क तक निकाला गया। मार्च में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। यह एकता मार्च उनकी राष्ट्रनिष्ठा और आदर्शों को नमन करने के साथ ही देश की मजबूत राष्ट्रीय एकता को समर्पित है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। एकता मार्च के नोडल अधिकारी व गढ़वाल विवि के राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक डाॅ. राकेश नेगी ने कहा कि पटेल के देश के विकास एवं एकता में अमूल्य योगदान रहा है। मौके पर भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, दिनेश पटवाल, पंकज सती, रेनू सुंदरियल, आशा उपाध्याय सहित गढ़वाल विवि के एनएसएस स्वयंसेवी व अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन गढ़वाल विवि के समाज शास्त्र विभाग के शिक्षक डा. नरेंद्र चौहान ने किया।