फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhotia and Garhwali dance in program

भोटिया और गढ़वाली नृत्य ने बांधा समां

Tue, 22 Mar 2016 07:37 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Tue, 22 Mar 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
Bhotia and Garhwali dance in program
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्‍थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। - फोटो : अमर उजाला

करुणा समाज सेवा संस्था की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्रदेश के छह जिलों और बिजनौर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने लोक गीत, लोक नृत्य, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इसमें भोटिया और गढ़वाली नृत्य ने समां बांध दिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को देवी रोड सर्कस ग्राउंड में आयोजित महिला दिवस समारोह का स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी ने उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदेश और देश की तरक्की में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कुछ विधायक सरकार को अस्थिर कर प्रदेश के विकास में बाधक बनने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ स्वागत नृत्य से किया गया। इसके बाद महिलाओं ने भोटिया नृत्य, गढ़वाली लोग नृत्यों की प्रस्तुतियों से समा बांधा। दर्शक देर शाम तक लोक गीतों और नृत्यों पर झूमते रहे। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के तहत लोक नृत्य में आकृति सेवा संस्थान ने प्रथम, ब्रीज ऑफ होप ने द्वतीय ओर सहेली ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में घाट की टीम और स्टाल में बीएचओ ब्रह्मपुरी ने बाजी मारी। नाटकों की प्रस्तुति में भिक्कावाला ने पहला, मंडावली ने दूसरा और चिन्याली सौड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए उत्कृष्ट महिला समाज सुधारक सम्मान चंद्रकला सती, बबिता देवी, अनिता अधिकारी, शकुंतला देवी को दिया गया। उत्कृष्ट दिव्यांग महिला पुरस्कार कौसा देवी, सबिया परवीन को दिया गया। सीनियर स्टाफ में अनिता कंडारी और सिस्टर शीला को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रा रचना रंजित और आशा को पचास हजार प्रति की छात्रवृत्ति दी गई। महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैत्यूरा को सम्मानित किया गया। समारोह में बिजनौर और गढ़वाल के विशप जॉन वडेकल, संस्था निदेशक फायर पायस फिलिप, फादर साजू, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, संजय मित्तल, डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय नारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह, रंजना रावत, रेणुका गुंसाई, गीता नेगी और कुसुम असवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed