{"_id":"5d6953fc8ebc3e013c6c9e0e","slug":"bhima-army-angry-over-arrest-of-office-bearers-kotdwar-news-drn3180258139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कूच में पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की भीम आर्मी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कूच में पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की भीम आर्मी, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कोटद्वार। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच में शामिल संगठन के संस्थापक अधिवक्ता चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को नगर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर गिरफ्तार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा करने की मांग की गई।
शुक्रवार को दलित और बहुजन समाज के लोग बड़ी संख्या में मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। यहां उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले नगर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रजत गौतम ने कहा कि 10 अगस्त को नई दिल्ली स्थित 600 साल पुराने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर और आश्रम को विद्वेष की भावना के चलते तोड़ने के आदेश पारित किए गए। कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान 21 अगस्त को भीम आर्मी सहित समस्त दलित संगठन व बहुजन समाज दिल्ली में शांतिपूर्ण संवैधानिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। रविदास मंदिर कूच करते समय तुगलकाबाद दिल्ली में भीम आर्मी के संस्थापक अधिवक्ता चंद्रशेखर व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रीति सिंह, भूपेंद्र सिंह, आकाश, सूरज सिंह, दिवाकर, राहुल, संजीव कुमार, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार, अजीत सिंह, पंकज सिंह, उज्ज्वल कुमार, सतीश गौतम, हरेंद्र कुमार, प्रभा, रानी, कमलेश, सरोज, अमरकली, नित्रेश, पूजा देवी, सुधा, विजय सिंह, दीपक कुमार, अंकुश कुमार व संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
-फोटो