Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bharat Vikas Parishad arranged marriage fare for seven girls.

Kotdwar News: भारत विकास परिषद ने सात कन्याओं का विवाह किराया

Sun, 22 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad arranged marriage fare for seven girls.
परिषद की ओर से नवदंपतियों को भेंट की गई गृहस्थी की सामग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक समारोह में सात आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का सामूहिक सरल विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जयमाला के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक गबर सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वचन दिए। समारोह के संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रूपा सैनी-अंकित कुमार, काजल-गोविंद सिंह, राधिका-रोहन, आरती-नरेश नेगी, कांति-दीपक प्रकाश, प्रीति-अनुज कुमार और सुनीता-अमन शाह का विवाह पं. ईश मोहन बहुगुणा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। परिषद की ओर से सभी नवदंपतियों को दीवान, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, मंगलसूत्र, कुंडल और पाजेब सहित गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। सातों विवाह का खर्च परिषद ने जनसहयोग से वहन किया। कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिषद अब तक 71 कन्याओं का विवाह करा चुकी है। इस अवसर पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व मेयर हेमलता नेगी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सह संयोजक राजेंद्र जखमोला सहित सेवकराम मानुजा, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, श्रीकृष्ण सिंघानिया, राधेश्याम शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, राकेश मित्तल, शरत चंद्र गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, धर्मदीप अग्रवाल और विवेक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed