फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bharat festival begins with Vedic chanting

वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन यज्ञ के साथ भरत महोत्सव का हुआ आगाज

Sun, 10 Nov 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Bharat festival begins with Vedic chanting
कोटद्वार में आयोजित भरत महोत्सव का शुभारंभ करते वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत। - फोटो : KOTDWAR
डू समथिंग सोसाइटी और भरत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित पंचम भरत महोत्सव वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन यज्ञ और चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन

रविवार को एमकेवीएन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय भरत महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने सम्राट भरत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। श्लोक वाचन के प्राथमिक वर्ग में प्रणव बलूनी प्रथम, प्रांजल बलूनी द्वितीय, व चेतना, सुनैना, अंशिका ,अक्षरा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कृष्णा कुकरेती व कुमकुम केष्टवाल ने प्रथम, प्रिया भारद्वाज, स्वातीे अधिकारी, कनिका एंव तृप्ती रावत ने संयुक्त रूप से द्वितीय और प्रीति, पूजा, शिवानी व मानसी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में राहुल, प्रिंस संयुक्त रूप से प्रथम, निधि, निकिता, कीर्ति और गुंजन ने संयुक्त रूप से द्वितीय, आंचल चौधरी, वैभवी देवरानी, कशिश गुसांई एवं सिमरन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लो साइकिल रेस में निखिल जोशी, शौर्य खत्री और आर्श अंसारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रिंस कुमार, सुजल बिष्ट, रितिका, जूनियर वर्ग में आदित्य पाल, सुकृति गुसाईं, दिपाली नेगी और सीनियर वर्ग में दामिनी, श्रेया कंडवाल, सानिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी सुलेख के प्राथमिक वर्ग में माही नेगी, कशिश रावत, सृष्टि रावत, जूनियर वर्ग में अदिति राणा, साक्षी बलूनी, हिमानी रावत और सीनियर वर्ग में धान्या भट्ट, कैलाश, शिल्पी रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, महोत्सव अध्यक्ष जनार्दन बुड़ाकोटी, संयोजक कैप्टन डीपी बलूनी, प्रकाश चंद्र कोठारी, विपिन जदली, दीपक कुकरेती, रंजना रावत, सिंधु कोठारी, वीना, सोनम पंत कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed