{"_id":"67991057dd5dfba0c706e1b9","slug":"better-environment-in-society-is-necessary-for-girls-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-605623-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बालिकाओं के लिए समाज में बेहतर माहौल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बालिकाओं के लिए समाज में बेहतर माहौल जरूरी
विज्ञापन
कोटद्वार/रिखणीखाल। स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग की ओर से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज रिखणीखाल में बालिका जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रिखणीखाल कृष्णा जयाडा ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुपरवाइजर नीमा जोशी ने नंदा गौरा योजना से लाभ लेने की सलाह दी।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रिखणीखाल कृष्णा जयाडा ने विभागीय योजनाएं बताईं एवं सुपरवाइजर नीमा जोशी ने नंदा गौरा योजना से लाभ लेने की सलाह दी। सीडीपीओ ने कहा कि बालिकाओं के लिए समाज में समान शिक्षा, मौलिक आजादी, सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल जरूरी है। एएसआई संजय असवाल एवं सिपाही चंदा रावत ने महिला सुरक्षा संबंधी कानून बताए। सीएचसी की डॉ. साक्षी ने बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी में छात्रा प्रिया ने प्रथम, निशा ने द्वितीय, डिंपल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।