फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Befriended a teacher by posing as a girl, cheated him of Rs 3.54 lakh

Kotdwar News: युवती बनकर शिक्षक से की दोस्ती, 3.54 लाख की कर ली ठगी

Sun, 05 May 2024 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 05 May 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
Befriended a teacher by posing as a girl, cheated him of Rs 3.54 lakh
सोशल मीडिया से अश्लील वीडियो हटाने के नाम पर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन

पीड़ित ने कोटद्वार पुलिस में दी तहरीर, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती करना भारी पड़ गया। एक ठग ने युवती बनकर शिक्षक से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट करने के नाम पर ब्लैकमेल कर 3.54 लाख की ठगी कर ली। शिक्षक की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोतवाली पुलिस कोटद्वार को एक शिक्षक ने तहरीर सौंपी। शिक्षक ने बताया कि बीते 22 फरवरी की रात को उनकी सोशल मीडिया पर एक युवती से दोस्ती हो गई। दोस्ती के कुछ दिन बाद एक युवक का मैसेज आया कि उसका एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया (यू-ट्यूब) पर अपलोड किया गया है। समस्या के समाधान के लिए उसने दिल्ली साइबर सेल के एक व्यक्ति से बात करने कहा। तब ठग ने उस व्यक्ति से वीडियो डिलिट करने के नाम पर गूगल पे के माध्यम से पहले 31 हजार 900 उसके खाते में जमा करने को कहा। शिक्षक ने पैसे जमा कर दिए। शिक्षक ने समय-समय पर ठग को कुल 3 लाख 54 हजार 400 की धनराशि दे दी। इसके बाद ठग ने शिक्षक को वीडियो डिलीट करने की सूचना एक पत्र के माध्यम से दी लेकिन बीते 5 मई को एक बार फिर शिक्षक को उस व्यक्ति ने फोन कर एक युवती की ओर से उसका वीडियो किसी अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड करने की बात कही। शिक्षक ने तहरीर में ब्लैकमेल से परेशान होने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली कोटद्वार के एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी अनजान कॉल को रिसीव ना करने और अनजान से दोस्ती न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



इस तरह हो रही ब्लैकमेलिंग
कोटद्वार। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोग युवती बनकर दोस्ती की बात करते हैं और लोग झांसे में आ जाते हैं। उसके बाद वह सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल कर दूसरी ओर से अश्लील वीडियो चलाते हुए उक्त व्यक्ति के चेहरे के साथ स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेते हैं। उसके बाद वीडियो डिलीट करने के नाम पर लगातार ब्लैकमेल कर पीड़ित से पैसों की डिमांड करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed