फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   B.Ed trainees learn Ashtanga Yoga

Kotdwar News: बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने अष्टांग योग सीखा

Fri, 20 Feb 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 20 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
B.Ed trainees learn Ashtanga Yoga
कोटद्वार। मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में चल रहे दस दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएड प्रशिक्षणार्थियों को अष्टांग योग समझाया गया। साथ ही विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

सार्थक योगशाला और संस्कृत भारती के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सोनम रावत और शुभम के मार्गदर्शन में छात्रों ने अष्टांग योग को समझा और आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया। संस्थान के अध्यक्ष योगांबर सिंह ने गत सेमेस्टर में सर्वाधिक उपस्थिति देने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। 95 प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रखर बुटोला को तीन हजार, आकांक्षा रावत, अभिषेक सती, प्रियंका जोशी, अनु, ऋतिक बंदूनी, सर्वज्ञ बुटोला को दो-दो हजार, अनुराधा व नेहा नेगी को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षक जयवीर सिंह रावत, पंतजलि योगपीठ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, जिला प्रभारी सोनिया ध्यानी, योग शिक्षिका सुनीता नेगी, सार्थक योगशाला के सोनम रावत और शुभम, संस्कृत भारती के डॉ. रमाकांत कुकरेती एवं कुलदीप मैंदोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed