{"_id":"589757344f1c1bce22e819d4","slug":"be-aware-of-forest-protection-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि से वनों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि से वनों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पश्चिमी अमेली रेंज दमदेवल वन प्रभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम सभा थापली में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को आग से वनों की सुरक्षा के उपाय सुझाए गए।
विज्ञापन
रविवार को वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम सभा थापली घुड़दौड़स्यूं में विभाग की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मौजूद वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वनों को आग से बचाव के उपाय सुझाए। वन दरोगा त्रिलोक सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों में घास पत्ती आदि को जलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही जली हुई राख को मिट्टी से अवश्य ढक लें। कहा कि जंगलों में अधिकतर आग इसी कारण फैलती है। इसके साथ ही वन के रास्तों में जलती हुई बीड़ी सिगरेट आदि को न डालें। वन दारोगा ने कहा कि 15 फरवरी से जून तक फायर सीजन होता है। इस बीच जंगलों में आग लगने की अधिक संभावनाएं बनी रहती हैं। गोष्ठी में पर्यावरण के प्रति चिंता व्यक्त कर जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा की गई। कहा कि आग व अवैध कटान से जंगलों का क्षेत्रफल धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, जिसका कुप्रभाव पर्यावरण व जीवों पर पड़ रहा है। गोष्ठी में ग्राम प्रधान सरिता देवी, कमल सिंह, सतीश लाल, लतेश देवी, अव्वल सिंह, दलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, बालम, उमेश, अशोक, पवन, आशा देवी व सुरजी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन