{"_id":"5790f9564f1c1bb52ac4be42","slug":"bcci-s-support-chauras-save-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास स्टेडियम बचाने को बीसीसीआई का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास स्टेडियम बचाने को बीसीसीआई का सहारा
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा की मार झेल रहे चौरास स्टेडियम को बचाने के लिए यूजीसी से मदद नहीं मिलने के बाद केंद्रीय गढ़वाल विवि को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से उम्मीद है। स्टेडियम की मरम्मत के लिए कुलपति ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
जून 2013 को आए जलप्रलय में अलकनंदा नदी के कटाव से गढ़वाल विवि का स्टेडियम और संपर्क मार्ग का काफी बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया था। तब से यहां लगतार भूस्खलन हो रहा है। हाल के दिनों में यहां काफी तेजी से भूस्खलन हुआ है। इसमें स्टेडियम और संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त क्षेत्र का दायरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
यहां बता दे कि वर्ष 2014 में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने विवि की ओर से भेजे प्रस्ताव के आधार पर स्टेडियम की सुरक्षा के लिए 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। दीवार का निर्माण तीन चरणों में होना है। प्रथम चरण के लिए सीपीडब्लूडी ने लगभग पौने 30 करोड़ मांगे थे। यूजीसी ने सिर्फ 20 करोड़ रुपये ही दिए।
विज्ञापन
सीपीडब्लूडी यहां 11 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण कर चुकी है। स्टेडियम के तल तक पहुंचने के लिए 45 मीटर ऊंची दीवार की आवश्यकता है। धनाभाव के कारण दिसंबर 2015 से काम बंद है। जल्दी काम नहीं कराया गया, तो स्टेडियम सहित विवि के चौरास कैंपस का संपर्क मार्ग ध्वस्त हो जाएगा।
स्टेडियम की सुरक्षा दीवार निर्माण में मदद के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को चिठ्ठी भेजी गई है। बीसीसीआई से आर्थिक मदद मिलती है, तो यहां पुन: खेल गतिविधियां संचालित हो सकती हैं। - प्रो. जेएल कौल कुलपति केंद्रीय गढ़वाल विवि