फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Base hospital system back on track, regular personnel handled the front

पटरी पर लौटी बेस अस्पताल की व्यवस्था, नियमित कर्मियों ने संभाला मोर्चा

Sat, 02 Jul 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Base hospital system back on track, regular personnel handled the front
बेस अस्पताल कोटद्वार से 18 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हटाने के बाद चरमराई अस्पताल की व्यवस्था अब पूर्व की तरह ढर्रे पर आने लगी है। अस्पताल में नियमित कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्यालय में तैनात चार नियमित कर्मचारियों को संबंधित काउंटर में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

30 जून को बेस अस्पताल के पर्ची काउंटर समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर सेवाएं दे रहे 18 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई थी, जिससे अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई थी। शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने अपने दो नियमित कर्मचारियों को पर्ची काउंटर, एक कर्मचारी को बिलिंग और एक नियमित कर्मचारी को प्रमाणपत्र बनाने पर तैनात कर दिया है। हालांकि, पर्ची और बिलिंग काउंटर में बैठे कर्मचारियों के लिए नया कार्य होने के कारण उन्हें शुरुआत के पहले दिन कंप्यूटर ऑपरेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने काउंटर की व्यवस्था संभाल ली है, जिसके कारण शनिवार से अस्पताल की सेवाएं सामान्य नजर आई। पर्ची दो काउंटरों में शुक्रवार की अपेक्षा भीड़ कम नजर आई। आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का कार्य भी सामान्य ढंग से होनेे लगा।
विज्ञापन

अस्पताल के पीएस डॉ. केए तिवारी ने बताया कि पूर्व में कार्यालय में तैनात चार कर्मचारियों की ड्यूटी काउंटरों में लगाई गई है, जिसके कारण अब अस्पताल की व्यवस्थाएं सामान्य हो रही हैं। उन्होंने लोगों से अस्पताल की व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed