Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Barricading imposed on Gokhale road, police stationed

बेरिकेडिंग के बाद सुधरे गोखले मार्ग के हालात, दिनभर पुलिस रही तैनात

Wed, 28 Apr 2021 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Barricading imposed on Gokhale road, police stationed
बाजारों में लगती भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात को गोखले मार्ग के दोनों छोर और गलियों में सात जगह बेरिकेडिंग लगा दी। इसका असर बुधवार को देखने को मिला। बुधवार को ना तो गोखले मार्ग पर फल और सब्जी की फड़ लगी, ना ही ठेलियां। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से नगर के मुख्य चौक चौराहों और बाजार में नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्ततम सब्जी और राशन के बाजार वाले गोखले मार्ग पर कर्फ्यू के दौरान भी कोविड नियमावली का पालन करवाना पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबत बना हुआ था। दिन के दो बजे तक यहां सब्जी और राशन खरीदने वालों का जमघट लग रहा था, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात को यहां मार्ग के दोनों छोर के साथ ही गलियों में भी बेरिकेडिंग कर दी। साथ ही बुधवार सुबह से ही मार्ग के दोनों छोर पर पुलिस भी तैनात कर दी गई। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट स्वयं सीसीटीवी कैमरों से सभी चौराहों के साथ इस मार्ग पर निगाह बनाए रहे। पुलिस की सख्ती के चलते सब्जी और फल की ठेलियां झंडाचौक, एनएच और पटेल मार्ग पर लगीं, जिससे गोखले मार्ग पर भीड़ नहीं लगी। यहां दुपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। - नरेंद्र सिंह बिष्ट, कोतवाल कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed