फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Baluni Public School first in school level group dance competition

Kotdwar News: विद्यालय स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में बलूनी पब्लिक स्कूल प्रथम

Thu, 26 Dec 2024 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Baluni Public School first in school level group dance competition

विज्ञापन
कोटद्वार। देवभूमि फाउंडेशन की ओर से मालवीय उद्यान में आयोजित महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मालवीय उद्यान में उत्तराखंड सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय स्तर पर आयोजित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांक, बाल शिक्षा निकेतन विकासनगर गाड़ीघाट, एसजीआरआर कण्वघाटी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांक, टीसीजी पब्लिक स्कूल, पीएम श्री जीजीआईसी कोटद्वार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका आकाशवाणी, दूरदर्शन देहरादून के कलाकार मणि भारती, सेवानिवृत्त शिक्षिका डॉ. मंजू कपरवाण, लोक कलाकार बीपी ममगाईं ने निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नगर के 40 विद्यालयों के करीब 600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को नगद धनराशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य रमेश भंडारी, यूथ फाउंडेशन के जयवीर रावत, महिला पतंजलि योग समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, अनीता कंडारी, सुधांशु थपलियाल आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन परितोष रावत और धनपाल सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed