फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Balli village won the football competition

Kotdwar News: बल्ली गांव ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता

Wed, 11 Jan 2023 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Balli village won the football competition
डाडामंडी में फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ खुशी मनाती बल्ली गांव की टीम। - फोटो : KOTDWAR
डाडामंडी गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता बल्ली गांव की टीम के नाम रही। बल्ली ने कोटद्वार की टीम को हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर बल्ली के खिलाड़ी मनीष रावत को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश रावत ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डाडामंडी के खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मैच बल्ली गांव की टीम और कोटद्वार एफसी के बीच खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जीत के लिए कांटे की टक्कर हुई। खेल के 90 मिनट तक दोनों टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद निर्णायकों ने 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन निर्णायक गोल नहीं हुआ। इसके बाद निर्णायकों की ओर से मैच को पेनल्टी शूटआउट में ले जाया गया जिसमें बल्ली की टीम ने पांच गोल मारे जबकि कोटद्वार मात्र तीन गोल ही सिमट गई। इस तरह बल्ली ने फुटबॉल प्रतियोगिता अपने नाम की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, राकेश देवरानी, खुशीराम बलोधी, बल्लभ सिंह रावत, जितेंद्र चौधरी, जगदीश सिंह रावत, महेश कुकरेती, गोपाल जसोला और विजयमान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

तीन हजार मीटर की मैराथन में आयुष रहे प्रथम
कोटद्वार। अजमीर-उदयपुर गेंद मेला एवं विकास समिति थलनदी की ओर से आयोजित सात दिवसीय ऐतिहासिक गेंद मेले के दूसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग की मैराथन दौड़ हुई। इस दौरान हुई तीन हजार मीटर की मैराथन दौड़ में पीजी कॉलेज जयहरीखाल के आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन दौड़ का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ यमकेश्वर के अध्यक्ष अनिल रावत ने किया। 1500 मीटर की हॉफ मैराथन दौड़ के महिला वर्ग में छवि, प्रिया, साक्षी, पुरुष वर्ग में आकाश, प्रियांशु, आरुष बिष्ट, सीनियर वर्ग में आदित्य नेगी, सौरभ, सचिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर की मैराथन दौड़ में आयुष, सौरभ, अभिषेक क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। मोहित को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। रेफरी की भूमिका संदीप कांत ने निभाई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार नेगी, सचिव विजेंद्र सिंह खत्री, कोषाध्यक्ष कीर्ति सिंह बिष्ट, विमल सिंह और भरोसा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed