फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ball Fair: The ball players from Kalalghati emerged victorious at the Mawakot ball fair.

गेंद मेला : मवाकोट गेंद मेले में कलालघाटी के गिंदेरों ने मारी बाजी

Wed, 14 Jan 2026 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 14 Jan 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Ball Fair: The ball players from Kalalghati emerged victorious at the Mawakot ball fair.
डाडामंडी, थलनदी, दालिमखेत में देर शाम तक संघर्ष जारी, मेले में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर व आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर गेंद मेलों का आयोजन किया गया। मवाकोट में कलालघाटी के गिंदेरे गेंद को अपने क्षेत्र में ले जाने में कामयाब रहे। डाडामंडी, दालमीखेत (बड़ेथ) व थलनदी में देर शाम तक संघर्ष जारी रहा।

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मवाकोट में कोटद्वार व कलालघाटी के मध्य गिंदी खेली गई। सत्तीचौड़ कोटद्वार व कलालघाटी के बीच करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आखिर में कलालघाटी के गिंदेरे गेंद को अपने खेमे में ले जाने में कामयाब रहे। गेंद मेला समिति के अध्यक्ष कुलदीप रावत ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उधर, डाडामंडी में गेंद मेले में गेंद मेला समिति के अध्यक्ष व गेंद मेले के संस्थापक स्व. पंडित छवाणा राम तिवारी के वंशज ओम प्रकाश तिवारी व उनके परिजनों ने बौंठा गांव में भूमिया देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ध्वज के साथ गेंद को मेला स्थल पर लाए। यहां मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने गेंद लंगूरी व भटपुड़ी की टीमों को साैंपी। देर शाम तक दोनों पट्टियों के बीच गेंद के लिए संघर्ष जारी रहा। इस मौके पर बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, मेला समिति की उपाध्यक्ष रोशनी देवी, सचिव किशनलाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, सहसचिव मुकेश बड़थ्वाल मौजूद रहे। थलनदी व दालिमखेत में भी देर शाम तक गेंद के लिए दोनों टीमों के बीच संघर्ष जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांगुडा में मनियारस्यूं ने जीती गेंद
सतपुली। नयारघाटी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सांगुडा (बिलखेत) में आयोजित गेंद मेले में मनियारस्यूं ने लंगूर पट्टी को हराकर गेंद पर कब्जा जमाया। लंगूर और मनियारस्यूं पट्टियों के गिंदेरों के बीच लगभग दो घंटे तक चले कड़े मुकाबले में मनियारस्यूं के गिंदेरों ने बाजी मार ली। दोपहर 2:25 बजे गेंद मेला शुरू हुआ। शाम 4:15 बजे तक चले कड़े मुकाबले में मनियारस्यूं पट्टी गेंद को अपनी सीमा में ले जाने में कामयाब रही। विधायक राजकुमार पौरी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर गेंद मेला समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, सचिव मनोज नैथानी, संरक्षक नागेंद्र प्रसाद सैलवाल, मदन सिंह रावत, रघुनाथ सिंह मौजूद रहे। संवाद

.
लैंसडौन में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व
लैंसडौन। नगर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री सत्यनारायण मंदिर समिति ने पूजा अर्चना कर देवी-देवताओं को तिल के लड्डुओं का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, जय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed