फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Balasore won the inaugural match by defeating Gumkhal.

Kotdwar News: गुमखाल को हराकर बालासौड़ ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 06 Jan 2024 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Balasore won the inaugural match by defeating Gumkhal.
जीजीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में क्रांतिकारी स्व. भवानी सिंह रावत स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

दुगड्डा। ऑल राउंडर क्लब की ओर से जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में क्रांतिकारी स्व. भवानी सिंह रावत स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। गुमखाल को हराकर बालासौड़ की टीम ने उद्घाटन मैच जीता।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत ने देश की आजादी के लिए जो त्याग किया है वह चिर स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच गुमखाल व कुकसाल हार्डवेयर बालासौड़ की टीमों के बीच हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुमखाल की टीम महज 9 ओवर में 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालासौड़ की टीम ने पांच ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच बालासौड़ टीम के राजा चुने गए। उन्होंने 4 विकेट लिए। क्लब की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभासद आशा देवी, टूर्नामेंट के संयोजक मोहित दुदपुड़ी, अध्यक्ष अमन, उपाध्यक्ष मुकेश, विजय, सचिव सूरज, लक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed