{"_id":"627bdccf2a8e0f7e3e4b667f","slug":"bal-bharti-won-kotdwar-news-drn41145299","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी कुंभीचौड़ को हरा बाल भारती ने जीता कलस्टर चैंपियनशिप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी कुंभीचौड़ को हरा बाल भारती ने जीता कलस्टर चैंपियनशिप का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल एसोसिएशन कोटद्वार की ओर से बाल भारती पब्लिक स्कूल मोटाढांक में आयोजित सब जूनियर 07 असाइट फुटबाल टूर्नामेंट बाल भारती पब्लिक स्कूल ने जीत लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने जीआईसी कुंभीचौड़ को टाईब्रेकर के जरिए 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बुधवार को फाइनल मुकाबला जीआईसी कुंभीचौड़ बनाम बाल भारती के बीच खेला गया। पहले हाफ के शुरुआती क्षणों में ही बाल भारती पब्लिक स्कूल के अधिराज रावत ने गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के अंतिम समय में जीआईसी कुंभीचौड़ के विमल ने गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया और फाइनल का रोमांच बढ़ा दिया, जिससे मैच का निर्णय टाईब्रेकर के जरिए हुआ। ट्राईब्रेकर में साकेत ढौंडियाल के गोल रक्षण की बदौलत बाल भारती ने मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका इंदर रावत ने निभाई। अप्रैल माह के प्रत्येक रविवार को टूर्नामेंट के लीग मुकाबले खेले गए थे। अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत ने बताया कि एनआईएस कोच महेंद्र रावत की ओर से चयनित खिलाड़ियों को मई में कैंप लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर धीरेंद्र कंडारी, सतीश मौर्य, संतोष ध्यानी, सिद्धार्थ उनियाल और तरुण ईष्टवाल आदि मौजूद रहे।