फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Badethkhal-Goom-Pogtha road in bad shape, risking life

Kotdwar News: बड़ेथखाल-गूम-पोगठा मार्ग बदहाल, जान जोखिम में डालकर हो रही आवाजाही

Sun, 02 Apr 2023 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Badethkhal-Goom-Pogtha road in bad shape, risking life
द्वारीखाल विकासखंड के 12 गांवों की आबादी की लाइफ लाइन कही जाने वाली सिलोगी-बड़ेथखाल-गूम-पोगठा किनसुर मार्ग बदहाल हो गया है। कई हादसों के बाद भी लोनिवि लैंसडौन सड़क सुधारीकरण के प्रति उदासीन बना हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




जाखणीखाल तहसील क्षेत्र के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के सिलोगी, बड़ेथखाल, घंडालू, गूम, हथनूड़, पोगठा व किनसुर ग्राम पंचायतों के करीब 12 गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए शासन ने 22 किमी. सड़क स्वीकृत की थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत इस सड़क पर तीन चरणों में कार्य किया गया। लेकिन, देखरेख के आभाव में सड़क पूरी तरह से बदहाल है। अनेक स्थानों पर पड़े गड्ढे दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। क्षेत्रीय जनता विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत गूम के प्रधान कुलदीप सिंह बिष्ट, मंजू देवी, रुप सिंह रावत, सतीश बिष्ट, जितेंद्र सिंह, सुबोध सिंह आदि ने सड़क सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन




यह मार्ग हाल में ही पीएमजीएसवाई से लोनिवि लैंसडौन को हस्तांतरित हुई है। इसके सुदृढ़ीकरण के लिए 2.80 करोड़ का आगणन बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट उपलब्ध होते ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-आलोक जैन, सहायक अभियंता लोनिवि लैंसडौन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed