नवयुग सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढांक में आयोजित दो दिवसीय 5वें अंतरविद्यालयी बालिका वॉलीबाल का खिताब एवीएन स्कूल के नाम रहा।
शुक्रवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता कैप्टन सुरेंद्र सिंह कनवासी (सेनि) और नवयुग पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने किया। फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए चार टीमें आपस भिड़ी। पहला सेमीफाइनल डीएवी पब्लिक स्कूल व बाल भारती स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें डीएवी ने एवीएन को 21-15, 21-19, 22-24, 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एवीएन ने नवयुग पब्लिक स्कूल टीम (ए) को 3 सेटों में 21-15, 21-18 और 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच डीएवी पब्लिक स्कूल और एवीएन स्कूल के बीच चार सेटों में खेला गया, जिसमें एवीएन स्कूल ने डीएवी को 21-14, 19-21, 21-18 और 21-19 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि ने फाइनल की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डीसीएस नेगी मौजूद रहे।