{"_id":"581230ed4f1c1b6c1ebc1c79","slug":"attendants-of-the-two-day-s-pay-instructions-to-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचारक का दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचारक का दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर निदेशक (प्राशि) गढ़वाल मंडल एसपी खाली ने जनपद टिहरी गढ़वाल के प्राथमिक विद्यालय पौखाल, उठूड़ तथा कंडी का निरीक्षण किया। यहां जारी बयान में अपर निदेशक ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी थौलधार में कार्यरत परिचारक रोशनलाल निराला 25 एवं 26 अक्तूबर को बिना प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाए गए हैं।
विज्ञापन
उप शिक्षा अधिकारी थौलधार को संबंधित परिचारक का दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन पंजिका आदि की जांच की गई। मध्याह्न भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की गई।
विज्ञापन
खाली ने अध्यापकों को छात्रों के लेख सुधार करने, सामान्य ज्ञान की जानकारी दिए जाने के साथ अंग्रेजी भाषा लिखने, पढ़ने एवं बोलने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी थौलधार, मॉडल विद्यालय जीआईसी छाम में संचालित हो रहा है। उप शिक्षा अधिकारी थौलधार को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर कार्यालय को बीआरसी में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन