{"_id":"5904c4f54f1c1b9b09c0ca1f","slug":"attempt-to-extinguish-the-fire-of-a-trunking-gas-from-a-pipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पाइप से हो रहा ट्रंचिंग ग्राउंउ की आग बुझाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पाइप से हो रहा ट्रंचिंग ग्राउंउ की आग बुझाने का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से सुलग रहे कोटद्वार नगर पालिका के झूलाबस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की आग को एक पाइप से बुझाने के प्रयास चल रहे हैं। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की भी मदद ली गई है, लेकिन अभी आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी है।
विज्ञापन
कई मीटर मोटी कचरे की तह के नीचे भीषण गर्मी पड़ते ही फिर से आग भड़कने की आशंका बनी है। ऐसा हुआ तो एक बार फिर से दोनों ओर की आबादी को कचरे का भयंकर प्रदूषण और दुर्गन्ध का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
गाड़ीघाट के पास झूलाबस्ती में खोह नदी के तट पर चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद का वर्षों पुराना ट्रंचिंग ग्राउंड है। यहां हर रोज शहर से करीब सोलह से बीस टन कचरा फेंका जाता है।
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण के लिए पर्याप्त जगह न होने से आए दिन यहां कचरे पर आग लगने की घटनाएं सामने आती है। पालिका के अधिकारी आग लगने की घटना को अराजक तत्वों का कारनामा बताते हैं, जबकि आसपास के ग्रामीण कहते हैं कि आग कचरे के निस्तारण के लिए खुद पालिका कर्मियों द्वारा लगाई जाती है। आग लगने के कारण जो भी हों, इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि ग्रामीण यहां से ट्रंचिंग ग्राउंउ हटाने की मांग कर रहे हैं।
पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा का कहना है कि कूड़े में गर्मी और गैस के कारण आग लगी है। जिसे बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की मदद ली गई है। लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी है। बाकी बची आग को पाइप लाइन के जरिए बुझाने का प्रयास चल रहा है। बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए नई जगह मिलने के बाद समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके लिए गंभीर प्रयास चल रहे हैं।