{"_id":"583081a04f1c1bf23c8fff86","slug":"at-the-height-also-stayed-in-the-race-action-for-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाई कम, दौड़ में भी रुके युवाओं के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाई कम, दौड़ में भी रुके युवाओं के कदम
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में चल रही थल सेना की भर्ती के चौथे दिन पौड़ी जिले के युवाओं की जेडी, क्लर्क और तकनीशियन की भर्ती हुई। इसमें 3353 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 428 युवाओं ने भर्ती परीक्षा की पहली सीढ़ी पार की।
विज्ञापन
शनिवार को गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती के लिए पौड़ी जिले के युवा रात एक बजे से काशीरामपुर तल्ला स्थित इंट्री गेट पर लाइन पर लग गए थे। भर्ती के लिए कुल 4134 युवाओं ने आनलाइन आवेदन किया था, लेकिन 3353 युवा ही भर्ती मैदान में पहुंच पाए। सुबह छह बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
कई युवा शुरुआती हाइट जांच में बाहर हो गए। इसके बाद युवाओं को कैंप के बलवीर स्टेडियम में दौड़ के लिए लाया गया। मैदान में 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया था, जिसके युवाओं को निर्धारित छह मिनट में चार चक्कर मारने थे, लेकिन अधिकतर युवा दौड़ में फिसड्डी साबित हुए। उनका पहले राउंड में ही दम फूल गया। इसके कारण मात्र 428 युवा ही दौड़ में कामयाब हो पाए।
विज्ञापन
इसके बाद युवाओं को शारीरिक परीक्षण से गुजरना पड़ा। इसमें छाती और हाइट कम होने पर उन्हें भर्ती से बाहर कर दिया गया। बिम खींचने में भी कई युवा निर्धारित दस बिम भी नहीं खींच पाए। भर्ती निर्देशक कर्नल अमरजोत सिंह मांगट ने बताया कि भर्ती शांतिपूर्वक रही। फोटो स्टेट के लिए परेशान युवाओं की सुविधा के लिए कैंप में फोटो स्टेट की व्यवस्था की गई है। 20 नवंबर को रुद्रप्रयाग जिले की भर्ती की जाएगी। 24 नवंबर से चयनित युवाओं का मेडिकल किया जाएगा।