{"_id":"5d4982528ebc3e6d0d0e5b4b","slug":"assaulted-by-three-youths-from-lineman-energy-corporation-kotdwar-news-drn3154590108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के लाइनमैन से तीन युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के लाइनमैन से तीन युवकों ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत रामड़ी से विद्युत रीडिंग लेकर लौट रहे ऊर्जा निगम के एक लाइनमैन के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। मामले में पीड़ित लाइनमैन की ओर से तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम फुलिंडा निवासी ऊर्जा निगम के लाइनमैन रघुनाथ सिंह ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह गत 31 जुलाई को ग्राम रामड़ी मैं दैनिक सरकारी काम करने के बाद वापस घर लौट रहा था। इस दौरान रामड़ी और उनके गांव फुलिंडा निवासी दो युवक कार से पहुंचे, उनके साथ कार में एक और युवक था। तीनों युवकों ने उसे रास्ते में रोका और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। रघुनाथ ने बताया कि विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे एक युवक ने बीच बचाव किया। पट्टी अजमेर वल्ला दो के राजस्व उपनिरीक्षक हर्षवर्द्धन नौटियाल ने बताया कि मामले में पीड़ित लाइनमैन के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के चालान भी काटे गए हैं।