फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Assault with driver-conductor of roadways bus

Kotdwar News: रोडवेज बस के चालक-परिचालक के साथ मारपीट

Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Assault with driver-conductor of roadways bus

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के चालक-परिचालक के साथ कुछ यात्रियों ने मारपीट की। रोडवेज डिपो से कर्मचारियों के पहुंचने से पहले हमलावर बस से उतरकर एक अन्य बस में सवार होकर मौके से भाग गए। चालक-परिचालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।कोटद्वार रोडवेज डिपो के चालक हेमेंद्र सिंह और परिचालक ऋषिपाल रविवार दोपहर बस लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। बस में कई यात्री सवार थे। गबर सिंह कैंप तिराहा के पास पहुंचते ही बस में तकनीकी खराबी आ गई। काफी प्रयास करने पर जब बस दुरुस्त नहीं हुई, तो बस में सवार कुछ यात्रियों ने चालक-परिचालक से अभद्रता शुरू कर दी। चालक ने रोडवेज डिपो पर फोन कर बस के खराब होने और यात्रियों की ओर से अभद्रता करने की बात कहते हुए दूसरी बस भेजने के लिए कहा। डिपो से दूसरी बस भेजा गया, लेकिन तब तक खराब बस में सवार यात्रियों और चालक-परिचालक के बीच कहासुनी तूल पकड़ चुकी थी। आरोप है कि तीन यात्रियों ने चालक-परिचालक के साथ मारपीट की और बस से बाहर निकल आए और नोएडा डिपो की बस में सवार होकर फरार हो गए। तभी डिपो टीआई सुनील चौहान कुछ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नजीबाबाद की ओर बढ़ी नोएडा डिपो की बस का पीछा किया, लेकिन बस को रोक नहीं सके। घटना के बाद रोडवेज डिपो कर्मचारियों ने बाजार चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना से रोडवेज के चालकों-परिचालकों एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed