{"_id":"628a5e038bf40e7213393183","slug":"asphaltization-of-nh-is-happening-at-a-slow-pace-villagers-upset-due-to-dust-storm-kotdwar-news-drn4124778115","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से हो रहा एनएच का डामरीकरण, धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से हो रहा एनएच का डामरीकरण, धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर इन दिनों डामरीकरण कार्य चल रहा है। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के चलते बीरोंखाल ब्लाक के कोठिला गांव व मैठाणाघाट में सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीण व दुकानदार धूल से परेशान हैं। ऐसे में ग्रामीणों और दुकानदारों में कार्यदायी संस्था के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए जल्द डामरीकरण करने की मांग की।
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत कोठिला गांव के ग्रामीण मनवर सिंह नेगी, मुकेश बिष्ट, दीप सिंह आदि ने बताया कि काशीपुर-बुआखाल नेशनल हाईवे 309 पर बीरोंखाल से धुमाकोट के बीच करीब 28 किमी. हिस्सा खस्ताहाल है। वर्तमान में एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट की ओर से मार्ग का डामरीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य धीमी गति से होने से बड़े वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उठ रहे हैं, जिससे यात्रियों के साथ ही सड़क से लगे मकानों और दुकानों में धूल घुस रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोड़ी के ऊपर बिछाई गई मिट्टी में पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे कई स्थानों पर रोड़ी उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने जल्द गुणवत्तापरक डामरीकरण कराकर उन्हें धूल के गुबार से छुटकारा दिलाने की मांग की।
करीब 84 किमी. का होना है डामरीकरण
काशीपुर बुुआखाल मार्ग पर करीब 84 किमी. का डामरीकरण होना है। इसके लिए विभाग की ओर से 28 किमी. और 56 किमी. के दो अनुबंध किए गए हैं। धुमाकोट से बीरोंखाल के बीच इन दिनों डामरीकरण का कार्य चल रहा है, जबकि 55 किमी. हिस्से पर भी जल्द डामरीकरण कार्य शुरू किया जाना है। जल्द ही डामरीकरण का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। - नवनीत पांडे, अधिशासी अभियंता, लोनिवि एनएच खंड धुमाकोट।