फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ASHAs demanded from the government to increase the honorarium of four thousand rupees

आशाओं ने सरकार से की चार हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की मांग

Fri, 22 Oct 2021 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
ASHAs demanded from the government to increase the honorarium of four thousand rupees
आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए 1500 रुपये मानदेय पर असंतोष जताया। उन्होंने सरकार से उनका मानदेय चार हजार रुपये बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया गया। कहा कि स्वास्थ्य सचिव ने आशाओं का मानदेय चार हजार रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। लेकिन, सरकार ने उनका मानदेय मात्र 1500 रुपये बढ़ाकर उनका कार्य बहिष्कार समाप्त करवा दिया। कहा कि महंगाई के इस समय में इतनी कम धनराशि में परिवार का भरण पोषण नहीं हो सकता है। उन्होंने सरकार से प्रस्ताव के तहत आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय चार हजार रुपये बढ़ाने की मांग की। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए 60 दिनों तक चले आंदोलन के सफल संचालन के लिए यूनियन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी और उपाध्यक्ष मीरा नेगी को सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि आशाओं की समस्याओं के समाधान के लिए वह कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर रंजना कोटनाला, ऊषा देवी, सुमित्रा भट्ट, नीलम कुकरेती, मंजू नेेगी, रीता देवी, कल्पना बिष्ट, कमला बलूनी, लक्ष्मी देवी, आशा देवी, रिजवाना, सोनी कंडारी और राखी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed