फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ASHA workers on dharna for minimum wage

न्यूनतम वेतन के लिए धरने पर डटीं आशा कार्यकर्ता

Fri, 06 Aug 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers on dharna for minimum wage
कोटद्वार तहसील में 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन देने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ धरना दिया।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित सभा में यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि वर्ष 2006 से कार्यरत आशाओं का वेतन अभी तक निर्धारित नहीं किया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान मांग पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने और सभी से एकजुट होकर 7 अगस्त को सचिवालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महावीर सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में दुगड्डा ब्लाक की उपाध्यक्ष मीरा नेगी, रंजना कोटनाला, भागीरथी भंडारी, नीलम कुकरेती, प्रर्मिला गुसाईं, सुमित्रा भट्ट, माहेश्वरी देवी, तारा देवी, पूनम देवी, पदमा नेगी, दीपा रावत, मधु ममगाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed