फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Asha workers demonstrated by playing a plate

आशा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Sat, 07 Aug 2021 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Asha workers demonstrated by playing a plate
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 21 हजार वेतन दिए जाने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्यबहिष्कार छठवें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत और ग्रामीण विकास नागरिक मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने पदाधिकारियों के साथ उन्हें अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील में आशा कार्यकर्ता एकत्र हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आशाओं ने प्रदेश सरकार पर हठधर्मिता अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि उनको आंदोलन करते हुए छह दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। पूर्व में भी सरकार ने आंदोलन के बाद आशाओं के लिए दस हजार कोविड भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं किया गया है। वर्ष 2006 से कार्यरत आशाओं का वेतन अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने उनकी मांगों का निराकरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आंदोलन में यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, कल्पना बिष्ट, शोभा देवी, किरन कंडवाल, ज्योति रावत, विमला जोशी, कलावती, राखी रावत, कल्पना काला, रीता देवी, मधु ममगांई, मेघा असवाल, सुमित्रा भट्ट, कविता नेेगी, हेमलता रावत, बसंती रावत, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed