{"_id":"613f858c8ebc3e1e655bff55","slug":"arrest-other-accused-of-attack-also-kotdwar-news-drn3902970131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के अन्य आरोपियों को भी करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के अन्य आरोपियों को भी करें गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के पार्षदों ने शुक्रवार रात को स्टेशन रोड पर तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले के अन्य आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी करने और पार्षद के साथ चौकी में अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एएसपी मनीषा जोशी से उनके कार्यालय में वार्ता की। वार्ता के दौरान पार्षदों ने मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। एएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अन्य दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।
वार्ता के दौरान पार्षदों ने कहा कि वे जब भी थाने और चौकियों में जनसमस्याओं को लेकर पहुंचते हैं, तो पुलिसकर्मी उन्हें उचित सम्मान तो दूर अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिस पर उन्हें घटना की पुनरावृत्ति न होने का भरोसा दिया गया था। कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भी पार्षद के साथ बाजार चौकी में अभद्रता होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि गली मोहल्लों में अवैध शराब के कारोबार पर भी अभी तक रोक नहीं लग पाई है। पार्षदों ने कहा कि यदि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
एएसपी मनीषा जोशी ने पार्षदों को भरोसा दिया कि जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पार्षद के साथ अभद्रता करने के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर पार्षद सौरभ नौडियाल, जयदीप नौटियाल, विपिन डोबरियाल, गिंदी दास, अमित नेगी, बीना रावत, नीरूबाला खंतवाल, ज्योति सिंह, सोनिया नेगी, सुखपाल शाह, मनीष भट्ट आदि मौजूद रहे।