फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Arrangements will improve Devprayag soon: Kandari

देवप्रयाग को जल्द सुधरेंगी व्यवस्थाएं : कंडारी

Thu, 23 Mar 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 23 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर। देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत हिंडोलाखाल, कीर्तिनगर व देवप्रयाग में जल्द ही विधायक निधि से एंबुलेंसों की व्यवस्था होगी। साथ ही देवप्रयाग क्षेत्र मेें अधिक से अधिक डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

यह वायदे नवनिर्वाचित विधायक विनोद कंडारी ने कड़ाकोट पट्टी के खोला गांव में आयोजित सभा में किए। चुनाव जीतने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर कंडारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हाल में श्रीनगर मेडिकल कालेज से टिहरी जिले को 19 डॉक्टर मिले हैं। इनमें से अधिक से अधिक डॉक्टरों की देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में तैनाती कराई जाएगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापनों के पुलिंदे भी सौंपे। कंडारी ने बताया कि पेयजल समस्या के निराकरण के लिए निशुल्क हेल्प लाइन नंबर की व्यवस्था की गई है। जिस क्षेत्र में पानी की समस्या है वहां के लोग इस नंबर के माध्यम से अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं। कंडारी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं ने उनसे शिकायत की थी कि समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन के लिए सरकार ने 47 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। आगामी अप्रैल माह में पेंशन महिलाओं को मिल जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत सेवा से वंचित 75 गांवों में छह माह में बिजली पहुंचाने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष बलोनी, महिला अध्यक्ष आशा पैन्यूली, रघुवीर सिंह, संजय चौहान, जयपाल सिंह राणा, प्रदीप रौथाण, मकान सिंह और राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed