फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Another leader of fake co-operative society arrested from Delhi

Kotdwar News: फर्जी को-ऑपरेटिव सोसायटी का एक और सरगना दिल्ली से गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Another leader of fake co-operative society arrested from Delhi

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस टीम ने 92 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी को-ऑपरेटिव सोसायटी के एक और सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में पांच अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है।




कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि 01 जून, 2024 को शिवपुर निवासी वादिनी तृप्ति नेगी ने दि लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एवं टैरिफ को ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) की शाखा दुगड्डा, कोटद्वार के मैनेजर विनीत सिंह निवासी ग्राम देवडाली पोस्ट गुमखाल पौडी गढ़वाल व कैशियर प्रज्ञा रावत निवासी पदमपुर मोटाढाक जनपद पौडी गढ़वाल के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था कि मैनेजर और कैशियर ने आरडी खुलवाने के नाम पर वादिनी से पैसे तो ले लिए हैं, लेकिन उन्हें इसका कोई ना तो बांड दिया है और न ही उनके पैसे को जमा किया है। इस प्रकार से उक्त लोगों ने धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच टीम का गठन किया। तब पुलिस टीम ने मामले के पांच आरोपी उर्मिला बिष्ट, जगमोहन सिंह बिष्ट, प्रज्ञा रावत, विनीत सिंह, गिरीश चंद्र बिष्ट को 28 अक्तूबर, 2024 को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक अन्य आरोपी चंदन राम राज पुरोहित निवासी. खेतेश्वर मोहल्ला वार्ड नंबर-14 क्षत्रियों का मोहल्ला, थाना बाल उत्तराई, जिला बाड़मेर राजस्थान फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन आरोपी शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और आरोपी चंदन राम राज पुरोहित को बृहस्पतिवार को शास्त्रीनगर दिल्ली में किराये के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed