{"_id":"585ffae84f1c1b8640eeb1aa","slug":"anoop-pauri-filmfare-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी के अनूप की फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड को शार्ट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी के अनूप की फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड को शार्ट लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
िपपिऊफिल्मम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल के पौड़ी निवासी रंगकर्मी अनूप गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘तुरुप चाल’ बालीवुड के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए शार्ट लिस्ट हुई है। इस अवार्ड के लिए लगभग एक हजार शार्ट फिल्म में से 44 का चयन हुआ है। फिल्म का नामांकन होना अनूप के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जहां एक ओर मनोज वाजपेयी जैसे शीर्ष अभिनेता की दो फिल्में हैं, वहीं अनूप गुसाईं की ‘तुरुप चाल’ भी अवार्ड की दौड़ में शामिल है।
विज्ञापन
फिल्म को ऑनलाइन वोटिंग में लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक बाकी की करीब 40 फिल्मों से व्यू के मामले में ‘तुरुप चाल’ आगे चल रही है। अभी तक इसे एक लाख 77 हजार लोग देख एवं सराह चुके हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका अनूप गुसाईं की है। फोन से हुई बातचीत में अनूप ने बताया कि करीब पांच हजार की लागत से फिल्म बनाई गई है। अपनी कहानी और परफारमेंस के दम पर फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड जैसी सम्मानित रेस में शामिल हुई है।
विज्ञापन
अनूप पौड़ी में नवांकुर नाट्य ग्रुप से पिछले दस साल से जुड़े हैं। अनूप कहते हैं कि फिल्म के करेक्टर की प्रेरणा उन्हें पहाड़ निवासी एक व्यक्ति से मिली, जो कि अपनी न्यूनतम जरूरतों की पूर्ति करने में लीन रहता है। हालातों का मारा पहाड़ का व्यक्ति पैसा नहीं होने के कारण धन कमाने के लिए हर जुगत करता है।
विज्ञापन
अनूप पौड़ी में डीएवी इंटर कालेज के सामने कल्याण भवन में रहते हैं। इन दिनों उनके बड़े भैया का परिवार और मां सरोजनी गुसाईं यहां रह रहे हैं। मां को जब बेटे की उपलब्धि का पता चला तो खुशी से झूम उठीं।
वोटिंग के लिए अपील
अनूप कहते हैं कि गूगल में जाकर फिल्मफेयर अवार्ड ‘तुरुप चाल’ लिखें तो पेज खुल जाएगा। उन्होंने पहाड़ के अपने चाहने वालों से इस पर वोट करने की अपील की है ताकि उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिल सके।
फोटो समाचार