{"_id":"6799115fe21f45e6940229ec","slug":"announcement-of-arrival-and-departure-of-trains-started-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-605628-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की शुरू हुई उद्घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की शुरू हुई उद्घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन पर फिर से पब्लिक एड्रेस सिस्टम क्रियाशील होगा। रेलवे स्टेशन परिसर में करीब डेढ़ वर्ष से फिर से ट्रेनों केआगमन और प्रस्थान की उद्घोषणा हो सकेगी। एक जनवरी से रेलवे ने ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया था। ज्यादातर यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी नहीं होने से ट्रेन छूट रही थी। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर अब रेलवे ने ठप पड़े पब्लिक एड्रेस सिस्टम को दुरुस्त कराना शुरू किया है।
अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने-जाने की नहीं हो रही उद्घोषणा, छूट रही गाड़ी शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। यह मामला उच्चाधिकारियों के सामने पहुंचा, तो इसे गंभीरता से लिया गया। दो हफ्ते बाद नजीबाबाद से रेलवे के तकनीकी कर्मचारी ने कोटद्वार पहुंचकर साउंड सिस्टम को दुरुस्त किया।
इसके बाद मैनुअल उद्घोषणा का ट्रायल किया गया। स्टेशन अधीक्षक आशीष बिष्ट ने बताया कि मैनुअल उद्घोषणा शुरू हो गई है, लेकिन ऑटोमेटिक कंप्यूटराइज्ड एनाउंसमेंट के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। संभवत: सिंगल लाइन होने, गिनी-चुनी ट्रेनें होने और अंतिम छोर का स्टेशन होने के कारण ऑटोमेटिक कंप्यूटराइज्ड एनाउंसमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है।