{"_id":"6778211307bd84ad550730d3","slug":"ankita-murder-case-brother-in-law-of-murderer-saurabh-bhaskar-recorded-statement-kotdwar-news-c-5-1-drn1068-585391-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता हत्याकांड: हत्यारोपी सौरभ भास्कर के जीजा ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता हत्याकांड: हत्यारोपी सौरभ भास्कर के जीजा ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) में शुक्रवार से बचाव पक्ष की ओर से गवाही शुरू हो गई है। शुक्रवार को हत्यारोपी सौरभ भास्कर के बड़े जीजा बिजेंद्र शर्मा ने कोर्ट में गवाही दी। उन्होंने सौरभ भास्कर से अपने रिश्ते और वनंत्रा रिजॉर्ट के पास ही स्थित स्वदेशी फार्मेसी में सुपरवाइजर की नौकरी करने से लेकर अंकिता हत्याकांड तक के घटनाक्रम के बारे में बयान दर्ज कराए।
एसआईटी जांच के बाद अंकिता हत्याकांड का कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही और बचाव पक्ष की जिरह का सिलसिला समाप्त होने के बाद शुक्रवार से बचाव पक्ष की गवाही शुरू हो गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से पिछली तिथि पर 13 लोगों की सूची अदालत को सौंपी गई थी। जिसमें शुक्रवार को हत्यारोपी सौरभ भास्कर के जीजा ज्वालापुर हरिद्वार निवासी बिजेंद्र शर्मा अदालत में हाजिर हुए। उनके बयान दर्ज होने के बाद अभियोजन पक्ष ने उनसे सवाल जवाब किए। अब अगली गवाही के लिए 17 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।