{"_id":"581e0f2b4f1c1bae3143910d","slug":"angry-villagers-in-possession-of-the-land-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफियाओं के कब्जे से ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफियाओं के कब्जे से ग्रामीणों में गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन करती गिवंईस्रोत की महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जे से आक्रोशित ग्राम गिवंईस्रोत की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकारी भूमि से भू-माफियाओं का कब्जा अविलंब रोकने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य बलभद्रपुर रविंद्र बिष्ट के नेतृत्व में गिवईस्रोत के ग्रामीण तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में ग्रामीणों ने कहा कि सुखरौ पट्टी के अंतर्गत ग्राम गिवईंस्रोत में कैसरीन भूमि पर भू-माफियाओं की नजर पड़ी हुई है। आए दिन माफिया कैसरीन भूमि को अपना बताकर भूमि दिखाने के लिए ग्राहक भेजते रहते हैं। ग्रामीणों के रोका टोकी पर वे गाली गलौच, देख लेने की धमकी और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
इसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। वे फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर कैसरीन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से पंचायत भवन, पंचायत घर और बरातघर की मांग कर रहे हैं। ऐसे में गांव में मौजूद कैसरीन भूमि ग्राम पंचायत के काम आ सकती है। इसका उपयोग सार्वजनिक हित के कार्यों में किया जाना चाहिए। उन्होंने भूमि को भू माफियाओं से बचाने के लिए ग्रामीणों के समक्ष चिह्नित कर ग्रामीणों की देख रेख के लिए सुपुर्द किए जाने की मांग की। इस अवसर पर सुधा असवाल, गणेशी देवी, सरोजबाला, विमला देवी, पारो देवी, उषा देवी, कमला देवी, पूजा देवी, सुमन देवी, आशा देवी, ज्योति देवी व मंजू देवी आदि मौजदू थे।