फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Angling competition started in Vyasghat

व्यासघाट में एंग्लिंग प्रतियोगिता शुरू

Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Angling competition started in Vyasghat
पौड़ी गढ़वाल के बागी गांव (व्यासघाट) में रविवार को तीन दिवसीय एंग्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी और मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य ने किया। प्रतियोगिता में जनपद स्तरीय अधिकारियों, एंगलरों, स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों समेत 250 लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से मत्स्य क्रीड़ा का आयोजन किया जा रहा है। एग्लिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बंगलौर, पंजाब, हिमांचल सहित अन्य राज्यों से एंग्लर हिस्सा ले रहे हैं। 3 दिवसीय इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा व अधिक किलो वाली मछली पकड़ने वाले को प्रथम पुरस्कार के रुप में 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार पुरस्कार की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। मौके पर मत्स्य विभाग की ओर से महाशीर कंजर्वेशन थीम पर आधारित टीशर्ट का अनावरण भी किया गया।
विज्ञापन

मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में इस जगह को पर्यटन व एंग्लिंग के रूप विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक मत्स्य एचके पुरोहित, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, मत्स्य निरीक्षक पुरुषोत्तम गुसाईं, ग्राम प्रधान नौगांव अनिता देवी, बागी किनसुर दीप चंद शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed