{"_id":"5ed7d3af8ebc3e90541ffb5a","slug":"anger-erupted-over-indecency-with-female-councilor-kotdwar-news-drn346083841","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पार्षद के साथ अभद्रता पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पार्षद के साथ अभद्रता पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
वन गुर्जरों की झोपड़ी में आग लगने और वन कर्मियों की कार्यशैली पर भड़के वन गुर्जरों और जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को रेंज कार्यालय में प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने वन कर्मियों पर महिला पार्षद सहित एक अन्य महिला के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने रेंजर का जल्द तबादला करने की मांग की।
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सुखरौ बीट में सोमवार दोपहर को वन गुर्जरों की झोपड़ियां जल गई। प्रदर्शनकारी पार्षद और क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम को वार्ड नंबर-19 लालपुर की पार्षद लीला कर्णवाल और हर्षिता वन गुर्जरों के परिवारों के साथ रेंज कार्यालय गई थी। जहां रेंजर बीबी शर्मा ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने रेंजर का तत्काल तबादला करने की मांग की। इसी दौरान डीएफओ अखिलेश तिवाड़ी रेंज कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। वहीं, वन गुर्जर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मीर हमजा और वन गुर्जर युवा संगठन के अध्यक्ष शमशेर ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले की जांचकर आरोपी वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में पार्षद गायत्री भट्ट, नीरूबाला खंतवाल, ऋतु चमोली, आशा चौहान, सौरव नौडियाल, कुलदीप रावत, मनीष भट्ट, विपिन डोबरियाल, प्रीति देवी, अनीता उपाध्याय, हर्षिता, भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।