{"_id":"5e384f808ebc3e4aeb5a531c","slug":"anganwadi-workers-movement-of-dugadda-continues-kotdwar-news-drn3349194183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ से की सभी को नोटिस भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ से की सभी को नोटिस भेजने की मांग
विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : KOTDWAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 18 हजार मानदेय सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन 59वें दिन भी जारी रहा। बाल विकास विभाग की ओर से कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्त करने का नोटिस भेजे जाने पर भड़की कार्यकर्ताओं ने प्रभारी सीडीपीओ को पत्र भेजकर नाराजगी जताई। उन्होंने दुगड्डा ब्लाक की सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ नोटिस दिए जाने की मांग की।
सोमवार को दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने सीडीपीओ को पत्र भेजकर उनको दिए जा रहे नोटिस पर नाराजगी जताई। कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर दुगड्डा ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सात दिसंबर से आंदोलनरत हैं। वे शांति पूर्वक अपना आंदोलन कर रही हैं। बाल विकास विभाग की ओर से दुगड्डा ब्लाक की 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 14 सहायिकाओं की सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी कर उनके आंदोलन को समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने विभाग से दुगड्डा ब्लाक के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ नोटिस जारी करने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसंती रावत, ब्लाक उपाध्यक्ष संगीता भट्ट, सचिव रोशनी देवी, बबीता नेेगी, गोदांबरी देवी, रेखा नेगी, देवेश्वरी शर्मा, राखी, ममता, अनामिका चौधरी, मुन्नी रावत, सविता देवी आदि मौजूद थे।