{"_id":"56ed6e1d4f1c1bd45b8b4f0b","slug":"ancient-statue-in-digging-of-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खुदाई में मिली प्राचीन मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खुदाई में मिली प्राचीन मूर्ति
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Sat, 19 Mar 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क की खुदाई में मिली पत्थर पर बनी मूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठार गांव में हुई सड़क की खुदाई के दौरान एक मूर्ति मिली है। पत्थर पर तराशी गई मूर्ति पर कुछ लिखा हुआ भी है। मूर्ति को पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह सड़क कोठार से भिताई गांव तक है। कोठार गांव निवासी अनूप कैंत्यूरा और संजय आदि ने बताया कि जेसीबी से सड़क की खुदाई के दौरान करीब एक मीटर लंबा और आधा फुट चौड़ा एक पत्थर निकला। लोगों ने जब इस पत्थर पर लगी मिट्टी को पानी से धोकर साफ किया तो निचले और ऊपर के हिस्से में मूर्ति बनी हुई दिखी। इसके बीच वाले हिस्से में प्राचीन लिपि में कुछ लिखा हुआ है। जो पढ़ने में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
गांव निवासी मदन मोहन बहुगुणा बताते हैं कि मूर्ति को देखकर लगता है कि प्राचीन समय में मंदिर या नौले के गेट के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया इस गांव के शिव मंदिर और धारे में भी कई प्राचीन मूर्ति, प्राचीन लिपि में लिखे पत्थर लगे हुए हैं। उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। पुरातत्व विभाग से इसको दिखाया जाएगा।
विज्ञापन