फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anand Vihar Terminal Express will add one AC two-tier coach from August 1

Kotdwar News: एक अगस्त से आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक एसी टू-टीयर कोच

Thu, 24 Jul 2025 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anand Vihar Terminal Express will add one AC two-tier coach from August 1
कोटद्वार। कोटद्वार रेलवे स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक अगस्त से टू-टीयर एसी कोच का लाभ रेल यात्रियों को मिलने लगेगा। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की ओर से कोटद्वार से संचालित होने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और रेल यात्रा के विस्तारीकरण के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत रेलवे ने अब एक अगस्त से आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार पहुंचने वाली ट्रेन में एक एक टू-टीयर एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह एक्सप्रेस ट्रेन दो अगस्त की रात्रि जब कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना होगी तो रेल यात्रियों को एक अतिरिक्त एसी कोच में सफर करने का अवसर मिल सकेगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इस ट्रेन को जयपुर तक ले जाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगामी समय में इसका लाभ जयपुर जाने वाले रेल यात्रियों को भी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed