फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   An archaeological survey team will conduct excavations to learn about the history of Kanvashram.

Kotdwar News: कण्वाश्रम का इतिहास जानने को पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम करेगी खोदाई

Thu, 11 Dec 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 11 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
An archaeological survey team will conduct excavations to learn about the history of Kanvashram.
सर्वेक्षण की दो सदस्यीय टीम ने खोदाई के लिए चिह्नित किए दो स्थान
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। कण्वाश्रम का इतिहास जानने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कण्वाश्रम क्षेत्र में खोदाई करेगा। बृहस्पतिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की दो सदस्यीय टीम ने कण्वाश्रम पहुंचकर खोदाई करने के लिए दो स्थान चिह्नित किए। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग से उन्हें खोदाई के लिए अनुमति मिल गई है।
कण्वाश्रम पहुंचे अधीक्षक पुरातत्वविद् एमसी जोशी ने बताया कि कण्वाश्रम के इतिहास को खंगालने के लिए बहुत पहले से ही प्रयास चल रहे हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आग्रह पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पूर्व में भी कण्वाश्रम क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम को बर्तनों और नक्काशीदार पत्थरों के अवशेष मिले थे। इससे पता चला था कि वहां नौवीं और दसवीं शताब्दी की सभ्यता मौजूद थी। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि इस स्थान से ही मंदिर के द्वारों के अवशेष और मूर्तियां निकलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सहायक पुरातत्वविद पीएस राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, वन दारोगा गंभीर सिंह तोमर, पार्षद शशिकांत जोशी, मनीष भट्ट, प्रमोद बहुखंडी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed