फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Amar Ujala second day of the festival drew a crowd of people

अमर उजाला फेस्टिवल के तीसरे दिन उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 16 Oct 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Sun, 16 Oct 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala second day of the festival drew a crowd of people
competation - फोटो : अमर उजाला

 अमर उजाला, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, इवेंट पैराडाइज और शाकुबंरी  आटोमोबाइल के  शॉपिंग फेस्टिवल में तीसरे दिन रविवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने जहां एक ओर मेले में विभिन्न प्रांतों के उत्पादों की प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया, वहीं दिल्ली के मशहूर छोले भटूरे, मारवाड़ी नमकीन और राजस्थानी व्यंजनों का जायका लिया। एकेडमिक टेलेंट हंट प्रतियोगिता में डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


देवीमंदिर स्थित सर्कस ग्राउंड में अमर उजाला फेस्टिवल के तीसरे दिन रविवार को कोटद्वार शहर और भाबर से बड़ी संख्या में लोग मेले में उमड़ पड़े। शाम को बच्चों ने मेले में लगे झूले और ऊंट की सवारी का मजा लिया। लोगों ने कश्मीर के ऊनी कपड़े, लेडीस कुर्ती, खुर्जा की क्राकरी और हथकरघा से बने उत्पादों की लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


इसके अलवा लेडिस सूट, खादी के कुर्ते, सहारनपुर का नक्कासीदार फर्नीचर, भदोई की कालीन, लुधियाना की हौजरी, राजस्थानी जूतियां, आर्टिफिसियल ज्वैलरी, रेडीमेड कपड़े की स्टालों पर भीड़ लगी रही। फैशन डिजायनिंग और होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे  सीएआईएमएस इंस्टिट्यूट मानपुर के स्टाल पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मारवाड़ी नमकीन, दिल्ली के छोले, राजस्थानी व्यंजन, आरजेएस पिज्जा, चाट का लुफ्त लिया।  क्षेत्रवासियों ने दून की तर्ज पर आयोजित अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल को खूब सराहा। कहा कि जिन वस्तुओं की खरीदारी के लिए उन्हें देहरादून या दिल्ली जाना पड़ता था, वे वस्तुएं उन्हें घर बैठे इस फेस्टिवल में मिल गई।

उधर, सक्षम ट्यूटोरियल की ओर से आयोजित एकेडमिक टेलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं  में खासा उत्साह देखा गया। करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं  ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। सक्षम ट्यूटोरियल  द्वारा अगली प्रतियोगिता 19 अक्तूबर  को कक्षा आठ से कक्षा 11वीं तकस्त्र के छात्रों के लिए एकेडमिक टेलेंट हंट  प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रतिभागियों से साइंस, मैथ और  सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

इच्छुक प्रतिभागी देवीरोड  स्थित सक्षम ट्यूटोरियल में नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जो छात्र रविवार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाए वे 19 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे।

फेस्टिवल में आज 17 अक्तूबर को बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डा. जयदीप सिंह बिष्ट और डा. रश्मि बिष्ट जज की भूमिका निभाएंगे। 20 अक्तूबर को डांस प्रतियोगिता भी सिंगिंग और  एक्टिंग प्रतियोगिता के  साथ आयोजित की जाएगी। जिसके  ऑडिशन 17 और 18 अक्तूबर को  तड़ियाल चौक स्थित सिटमा कंप्यूटर्स एजुकेशन  संस्थान में सुबह दस बजे से  दो बजे होंगे।

ग्रुप डांस के लिए रजिस्ट्रेशन  नजीबाबाद रोड स्थित बलूनी  क्लासेज में हो रहे हैं। फेस्टिवल  में शहर की ज्यादातर संस्थाएं अपना योगदान निभा रही हैं। इसी क्रम में  तड़ियाल चौक स्थित सिद्धबली किचन में माडयूलर किचनच होम फर्नीचर, ऑफिस  फर्नीचर आकर्षक डिजाइन और उचित दामों में उपलब्ध होंगे।

21  अक्तूबर   को बजरंग ज्वैलर्स पटेल मार्ग की ओर से मेहंदी  प्रतियोगिता  का आयोजन  सांय पांच बजे से किया जाएगा। बजरंग ज्वैलर्स की ओर से प्रतिभागियों को  चांदी के बिछवे उपहार में दिए जाएंगे। प्रथम,  द्वितीय और तृतीय स्थान  प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अलग से पुरस्कार दिया जाएगा।

-
सिद्धबली किचन की बेस्ट सेल्फी ऑफ कोटद्वार प्रतियोगिता.
    इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए फैस्टिवल में बने सेल्फी   जोन में  आकर अपने स्मार्ट फोन से सेल्फी लेनी होगी। जिसे आपको अपने   फेसबुक आईडी पर अपलोड करना होगा। जिसकी सेल्फी को सबसे ज्यादा लाइक  मिलेंगे, उसे बेस्ट सेल्फी ऑफ कोटद्वार से नवाजा जाएगा साथ ही तड़ियाल चौक  स्थित सिद्धबली किचन द्वारा विजेता को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया   जाएगा। प्रतियोगिता के लिए14 से 22 अक्तूबर तक का समय  निर्धारित किया  गया  है। सभी प्रतिभागियों को 23 अक्तूबर दोपहर दो बजे  तक फेस्टिवल में  अपनी  सेल्फी पर मिले हुए लाइक दिखाने होंगे।

इन प्रतियोगिताओं में कर सकते हैं निशुल्क प्रतिभाग  

 17 अक्तूबर- बेबी शो (उम्र एक से तीन साल तक)

 18 अक्तूबर- फैंसी ड्रेस (उम्र चार से दस साल तक)
20 अक्तूबर- डांस कंपटिशन उम्र.10 से 20 वर्ष के बीच
(डांस कंपटिशन प्रायोजक एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता)
20 अक्तूबर- सिंगिंग और एक्टिंग प्रतियोगिता
(प्रायोजक- सिटमा कंप्यूटर तड़ियाल चौक देवीरोड 7895868181)
21 अक्तूबर- कुकिंग प्रतियोगिता
(सिद्धबली  किचन तड़ियाल चौक पर होंगे रजिस्ट्रेशन)
21 अक्तूबर- मेंहदी प्रतियोगिता (प्रायोजक बजरंग ज्वैलर्स 9837052427)
22 अक्तूबर- ग्रुप डांस प्रतियोगिता (प्रायोजक-बलूनी क्लासेज 9837569862)
23 अक्तूबर- फैशन शो (16-25 वर्ष के युवा)

 प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए निम्न नंबर पर करें संपर्क
 मयंक भारद्वाज- मोबाइल नंबर 7088689556 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed