फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Allegations of illegal road construction on Van Panchayat land in Bhairgaon

Kotdwar News: भैड़गांव में वन पंचायत की भूमि पर अवैध सड़क निर्माण का आरोप

Wed, 28 Oct 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 28 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal road construction on Van Panchayat land in Bhairgaon
सरपंच की शिकायत पर राजस्व टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक के भैड़गांव में वन पंचायत की भूमि पर अवैध सड़क निर्माण और पेड़ों के पातन का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य के दौरान दालमीसैंण पेयजल योजना को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। ग्राम पंचायत बोरगांव के दालमीसैंण और भुड्डा नबोला तोक के 30 से अधिक परिवारों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। मामले में वन पंचायत के सरपंच मनीष सिंह ने संबंधित विभाग से लिखित शिकायत की है।
तहसील कोटद्वार की पट्टी सीला-4 के अंतर्गत भैड़गांव में वन पंचायत की भूमि पर सड़क निर्माण किए जाने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम के पहुंचने तक निर्माण कार्य में लगे श्रमिक और जेसीबी वहां से हट चुके थे। राजस्व टीम ने जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। अब संयुक्त निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जुआ से भैड़गांव तक पिछले वर्ष भी पैदल रास्ते का निर्माण कराया गया था। उस समय भी अवैध निर्माण की शिकायत राजस्व विभाग से की गई थी। आरोप है कि अक्तूबर में दोबारा सड़क निर्माण शुरू किया गया और इस दौरान पेड़ों का अवैध पातन भी किया गया। दुगड्डा के रेंजर रमेश चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि भैड़गांव में पेड़ों के अवैध पातन के मामले का निरीक्षण किया जाएगा। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। वन पंचायत से जुड़े प्रकरण में तहसील प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
- प्रशांत हिंदवाण, एसडीओ, भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed