Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   All three NSS units conducted a cleanliness drive at the camp.

Kotdwar News: एनएसएस की तीनों इकाइयों ने शिविर में चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 04 Nov 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 04 Nov 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
All three NSS units conducted a cleanliness drive at the camp.
कोटद्वार। पीजी कॉलेज की एनएसएस की तीनों इकाइयों की ओर से बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, सेवाभाव और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बौद्धिक सत्र में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र दिवाकर ने एनएसएस के उद्देश्यों और सामाजिक विकास में स्वयंसेवियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी बाला ने सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का महत्व बताया।
विज्ञापन

डॉ. रजनी चमोली ने पीपीटी के माध्यम से नशा मुक्ति और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश कुमार, बीरेंद्र सैनी, जितेंद्र और लीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed