फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   All India Professional Certificates and Awards were distributed to 185 trainees.

Kotdwar News: 185 प्रशिक्षणार्थियों को अखिल भारतीय व्यावसायिक प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित दिए

Sat, 04 Oct 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
All India Professional Certificates and Awards were distributed to 185 trainees.
श्रीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वर्ष जुलाई 2025 में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह आयाेजित हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओें की ओर से कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि महापौर आरती भंडारी एवं संस्थान के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने श्रीनगर, एकेश्वर एवं थलीसैण से इस वर्ष उत्तीर्ण 185 प्रशिक्षणार्थियों को अखिल भारतीय व्यावसायिक प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


शनिवार को संस्थान के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि महापौर आरती भंडारी ने समस्त पास आउट छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश के विकास में इन सभी प्रशिक्षित छात्र-छात्राओें का योगदान अहम रहेगा। उन्होंने कहा के आईटीआई प्रशिक्षित युवा किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न रोजगार योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यदेशक उत्तम सिंह बागड़ी, अनुदेशक शमीम अहमद, राकेश भूषण, अनुदेशिका करुणा देवी, ओमप्रकाश नौटियाल और विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed