{"_id":"5d8657148ebc3e015a222a6e","slug":"akshay-wins-the-speech-competition-kotdwar-news-drn320415866","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में अक्षय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में अक्षय ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की। विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करने पर जोर दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में अक्षय कुमार ने बाजी मारी।
शनिवार को एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उगी झाड़ियों का उन्मूलन किया। साथ ही प्लास्टिक और पॉलिथीन को एकत्र कर नष्ट किया। इसके बाद विद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राहुल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवी को अपने आसपास प्रत्येक परिवार को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा, तभी स्वच्छ और सुंदर कोटद्वार की कल्पना साकार होगी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल सिंह ने भी विचार रखे। इसके बाद आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अक्षय कुमार ने प्रथम, सानिया परवीन ने द्वितीय और अदिति रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अरुण, हिमांशु समेत शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद रहे।