फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aita-Umarela-Cherach motor route in bad condition for four years

चार वर्षों से ऐता-उमरेला-चरेख मोटर मार्ग बदहाल

Tue, 08 Dec 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Aita-Umarela-Cherach motor route in bad condition for four years
पीएमजीएसवाई विभाग की लापरवाही यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गत चार वर्षों से ऐता-उमरेला-चरेख मोटर मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग पर पड़े गड्ढे, क्षतिग्रस्त पुश्तों और उगी झाड़ियों के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

फरवरी 2011 में 533 लाख रुपये की लागत से 22.40 किमी ऐता- उमरेला- चरेख मोटर मार्ग का निर्माण किया था। इसके बाद फरवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 तक मार्ग का अनुरक्षण का कार्य किया जाना था।
विज्ञापन

स्थानीय राजेंद्र सिंह नेगी, आलम सिंह, कृष्णमोहन केष्टवाल, जगमोहन सिंह ने विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सड़क निर्माण के बाद से ही सड़क का डामर उखड़ना शुरू हो गया था। पिछले चार साल से सड़क बदहाल है। कई बार विभाग के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत करने के लिए लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर विभाग व ठेकेदार के मध्य मामला न्यायालय मे विचारधीन है। जनवरी 2021 के बाद अनुरक्षण कार्य की अवधि पूर्ण होने के बाद ही मार्ग के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed