फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   AISA said ABVP threat, seeks security

आईसा ने बताया एबीवीपी से खतरा, मांगी सुरक्षा

Thu, 31 Mar 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Thu, 31 Mar 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन

उठो मेरे देश कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठन आईसा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच टकराव होने के आसार बढ़ गए हैं। आईसा ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर कार्यक्रम आयोजन के लिए सुरक्षा मांगी है। वहीं, एबीवीपी ने देश विरोधियों के समर्थन में होने वाले कार्यक्रम को नहीं होने देने की बात दोहराई है।

विज्ञापन


आईसा के राष्ट्रीय अभियान उठो मेरे देश के तहत श्रीनगर में गोष्ठी होनी है। एबीवीपी को गोष्ठी के माध्यम से की जाने वाली मांगों को लेकर आपत्ति है। संगठन का कहना है कि कार्यक्रम की आड़ में देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन, संविधान को दरकिनार करने की मांग और देशद्रोही नारे लगाने के आरोपियों को रिहा करने करने की मांग का समर्थन नहीं करने दिया जाएगा। संगठन ने इस बाबत बुधवार को गढ़वाल विवि के कुलसचिव और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को आईसा ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि कार्यक्रम संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हो रहा है। कार्यक्रम होगा या नहीं, यह प्रशासन तय करेगा या एबीवीपी। संगठन ने प्रशासन की सुरक्षा में कार्यक्रम संचालित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में आईसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती, शिवानी पांडेय, अंकित उछोली, सुमित रिंगवाल, उत्तम पंवार, सुबोध, अमित और मनीष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि उन्हें ज्ञापन नहीं मिला है। ना ही अभी किसी ने अनुमति मांगी है। गढ़वाल विवि में कार्यक्रम होगा, तो अनुमति विवि प्रशासन ही देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed